ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 पैकेट मैगी नूडल्स
- 2 कप मैदा
- 2 प्याज, एक मध्यम आकार की पत्तागोभी
- 1 हरी मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच टोमैटो कैचप
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च स्वादानुसार
- 2 कप तेल
- 1 कप पानी
विधि
- एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
- गरम होने पर प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
- फिर इसमें मैगी नूडल्स और मैगी का मसाला डालकर भून लें फिर 1 कप पानी डाल लें.
- अब इसमें पत्तागोभी, लाल मिर्च, टमाटर कैचप, सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और 2-3 मिनट तक पका लें. (पत्तागोभी को हल्का ही गरम करें क्योकि स्प्रिंग रोल तलते समय भी यह पक जाएगी.)
- रोल के लिए स्टफिंग के लिए मिश्रण तैयार है.
- मैदा में नमक डालकर गूंद लें और 10 मिनट तक ढककर रख दें.
- मैदा की सामान लोई तोड़कर लेकर पतली रोटी बेल लें.
- इसी तरह मैदा की रोटियां बनाकर ढककर रख लें.
- फिर मैदा की रोटी के बीच में मैगी और पत्तागोभी की स्टफिंग करें और रोटी का रोल बना लें, ध्यान रहे रोल खुले नहीं. ( रोल न खुले इसके लिए मैदा का घोल बना सकते हैं, एक कप में 1 चम्मच मैदा लें और 2 चम्मच पानी डालकर मिला लें. इस घोल को रोल के किनारे पर उंगलियों से लगाते जाएं और रोल को बंद करके ढककर रखते चलें.)
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लें, रोल को तेल में डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लें.
- रोल को निकाल कर किचन पेपर पर रखते जाएं जिससे इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- ठंडा होने पर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल तैयार हैं.
- गरमागरम रोल को टमाटर कैचप के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट मैगी नूडल्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले 1 पैकेट मैगी नूडल्स तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल बनाने के लिए 1 पैकेट मैगी नूडल्स के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT