ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप पोहा, आधा कप सूजी, एक कप दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट, तड़का बनाने के लिए
- 1 बड़ा चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच राई
- 2 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई
- 6-7 करी पत्ता, एक बड़ा चम्मच धनियापत्ती, एक चुटकी हींग
विधि
- पोहे को भिगोकर 10 मिनट के लिए रखें. फिर पानी निथारकर अलग रख लें. (माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका )
- अब दही में पोहा, सूजी, मिर्च का पेस्ट, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
- अब इसमें ईनो और 2 बड़ा चम्मच पानी डालें और मिला लें. (बचे ढोकला से बना सकते हैं लजीज चाट )
- एक 3 इंच गहरे बर्तन में तेल लगाकर चिकना कर लें.
- तैयार मिश्रण को इसमें डालें और हिलाकर बराबर कर लें.
- मीडियम आंच में प्रेशर कूकर या स्टीमर में 3 कप पानी डालकर गरम करें. फिर जाली वाल स्टैंड रखकर मिश्रण वाला बर्तन रखें. ढककर 12-15 मिनट तक पकने के लिए रखें. (चावल का ढोकला )
- 15 मिनट के बाद ढोकले पर चाकू डालकर चेक कर लें. अगर चाकू में ढोकला चिपकता नहीं है तो समझिए ढोकला पक गया है. अगर नहीं पका तो 2-3 मिनट और ढककर पका लें.
- आंच से उतारकर ढोकले के बर्तन को सावधानी से बाहर निकालें. (मफिंस मोल्ड कप ढोकला)
- अब एक तड़के वाले पैन में तेल डालकर गरम करें. फिर इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डालकर तड़काएं. आंच बंद कर दें और तड़के को ढोकला पर डाल दें.
- तैयार पोहा ढोकला को काटकर हरी धनिया से सजाकर सर्व करें और खुद भी गर्मागर्म खाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रवा पोहा ढोकला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप पोहा, आधा कप सूजी, एक कप दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
रवा पोहा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पोहा, आधा कप सूजी, एक कप दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चीनी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
रवा पोहा ढोकला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह रवा पोहा ढोकला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
रवा पोहा ढोकला बनाने के लिए एक कप पोहा, आधा कप सूजी, एक कप दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चीनी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, रवा पोहा ढोकला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
रवा पोहा ढोकला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
रवा पोहा ढोकला एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT