ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 अंडे
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ, आधा छोटा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 4 बड़ा चम्मच धनिया-पुदीना चटनी
- 2 स्लाइस चीज
- 1 छोटा चम्मच नमक, तेल फ्राई करने के लिए
विधि
- अंडे में प्याज, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. (दही वाली आलू ब्रेड)
- अब चारों ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट में रख लें और इसपर धनिया-पुदीना की चटनी लगाएं. (20 मिनट में बनाएं गाजर चीज टोस्ट)
- चटनी लगाने के बाद दो ब्रेड की स्लाइस पर चीज की स्लाइस रखें और दूसरे ब्रेड से कवर कर दें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ब्रेड वड़ा)
- तेल के गर्म होते ही ब्रेड स्लाइस को अंडे के मिश्रण में डिप करें और पैन में डालें. (बची ब्रेड से बनाएं टेस्टी दही ब्रेड)
- एक साइड से फ्राई हो जाने पर इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
- मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट तैयार है. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें. (ब्रेड आलू टिक्की)
नोट:
- ब्रेड स्लाइस को तिकोना भी काट सकते हैं.
- अंडे में स्वादानुसार हरी मिर्च या हरी प्याज भी डाल सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले 3 अंडे तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए 3 अंडे के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT