पोडी इडली
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

पोडी इडली

ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन खाना चाहते हैं तो बनाएं ये लाजवाब पोडी इडली. इसका मसाला ही इसका असली स्वाद है. जानें इसे बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 10 इडली (छोटे आकार की)
  • 2 बड़ी चम्मच मूंगफली
  • 2 बड़ा चम्मच चने की दाल
  • 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 2 छोटा चम्मच तिल
  • 2 छोटा चम्मच सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ), आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 6-7 करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा (चाहें तो)
  • 1 छोटा चम्मच गुड़, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- पोडी इडली बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में मूंगफली, सूखी लाल मिर्च, चना दाल, उड़द दाल, तिल, नारियल, जीरा और करी पत्ता डालकर सूखा भून लें और आंच बंद कर दें. (आलू का चीला)
- जब सभी सामग्री ठंडी हो जाए तब इसे ब्लेंडर में नमक, इमली का गूदा और गुड़ की साथ पाउडर पीस लें. पोडी मसाला तैयार है. (स्वीट पोटैटो पफ)
- मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गर्म करने के लिए रखें. (सूजी बेसन स्नैक्स)
- घी के गर्म होते ही पैन में इडली डालें और हल्का सा भूनकर आंच बंद कर दें.
- इडली के ऊपर अच्छे से पोडी बुरककर अच्छे से मिक्स कर लें. (अनियन रिंग्स)
- गर्मागर्म पोडी इडली तैयार है.

फोटो: www.cookingfromheart.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पोडी इडली एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 10 इडली (छोटे आकार की) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes