लौंग लत्ता

लौंग लत्ता

लौंग लत्ता मूलतः बंगाल में त्योहारों मे बनाई जाने वाली पारंपरिक मिठाई है. इसकी खासियत यही है कि इसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है. लौंग की महक इसे और भी लजीज बना देती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधी कटोरी कटे हुए मेवे
  • 50 ग्राम मैदा
  • 25 ग्राम खोया, आधा छोटा चम्मच नारियल पाउडर, आधा छोटा चम्मच खसखस
  • 5-6 साबुत लौंग
  • 1-2 इलायची
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 200 ग्राम घी
  • 100 ग्राम चीनी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 4 - 6
- छने हुए मैदे में एक छोटा चम्मच घी का मोयन डालकर कम पानी से मुलायम गूंद लें.  (चाशनी वाले मीठे समोसा )
- एक पैन में खोया डालकर धीमी आंच में हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर इसमें नारियल, इलायची पाउडर, खसखस और मेवे डालकर मिला लें. भरावन तैयार है.(क्या कभी खाए हैं आलू के गुलाब जामुन)
 
- अब एक दूसरे पैन में चीनी में एक कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाने के लिए रखें.
- जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें गुलाब जल मिलाकर आंच बंद कर दें. (सर्दी में मजेदार लगेगा तिल रोल का स्वाद)
- अब आटे की 5-7 छोटी लोइयां लेकर रोटी बेल लें. (ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की की रेसिपी)
- फिर एक रोटी में एक बड़ा चम्मच भरावन डालकर चारों तरफ से बंद कर के ऊपर से लौंग लगा दें. इसी तरीके से लौंग लता तैयार कर लें. (ट्राई कीजिए खोया और केक का कॉम्बिनेशन )
- एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें लौंग लता डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. (गुड़ से बनने वाली 7 खास चीजें)
- इन लौंग लता को 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (59 ratings)
4.1 avg from 59 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लौंग लत्ता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधी कटोरी कटे हुए मेवे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes