चावल के गुलाब जामुन
चावल की खीर तो खाते ही हैं, अगर इसके गुलाब जामुन बन जाएं तो कैसा रहेगा. हो गए न हैरान-परेशान! जी हां हम बता रहें हैं चावल के गुलाब जामुन की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 100 ग्राम चावल
- 250 मिली दूध
- 250 ग्राम चीनी
- 2 हरी इलायची, पिसी हुई, तलने के लिए घी
विधि
- जब तक चावल ठंडे हो रहे हैं, तब तक चाशनी बना लें. इसके लिए चीनी में आवश्यकतानुसार पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. घोल को चलाते रहें. जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें पिसी हुई इलायची डाल दें और गैस बंद कर दें.
(चाशनी बनाने का सही तरीका)
- चावल ठंडे होने के बाद सिल-बट्टे पर बारीक पीस लें. चावल पीसने के बाद इस मिश्रण को एक बार अच्छी तरह फेंट लें. चावल पीसते समय इसमें अलग से पानी न डालें नहीं तो गुलाब जामुन गोल नहीं बनेंगे. (गुलाब जामुन कटलेट के लिए यहां क्लिक करें)
- अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. जब घी गर्म हो जाए तो हथेलियों में थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें और फिर थोड़ा-सा चावल का पेस्ट इसे गुलाब जामुन के आकार का बनाएं और घी में डालकर उलट-पलट कर धीमी आंच पर सेंक लें.
- इन्हें सुनहरा होने तक सेंकें और फिर निकाल कर चाशनी में डाल दें और थोड़ी देर तक चाशनी में रहने दें.
- चावल के गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गर्मा-गरम सर्व करें. (गुलाब जामुन का टेस्ट बढ़ाना है तो अपनाएं ये टिप्स)
नोट-
- चीनी के घोल को सिर्फ अच्छी तरह उबालना है. 1 या 2 तार की चाशनी नहीं बनानी है. जब चीनी ठीक तरह से घुल जाए तो ऊपर की गंदगी निकाल दें और गैस बंद कर दें.
- चावल को मिक्सी में न पीसें, नहीं तो इसमें लस नहीं आएगा और गोले नहीं बन पाएंगे.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चावल के गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चावल के गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम चावल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चावल के गुलाब जामुन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह चावल के गुलाब जामुन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चावल के गुलाब जामुन बनाने के लिए 100 ग्राम चावल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चावल के गुलाब जामुन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चावल के गुलाब जामुन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चावल के गुलाब जामुन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT