काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी
अगर आपने कभी काजू कतली या बर्फी बनाई होगी तो इसकी जलेबी भी बना लेंगे. यह स्वाद में उम्दा लगेगी और इसे चाशनी में डुबोकर रखना भी नहीं पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- काजू 700 ग्राम, कंडेंस्ड मिल्क 1 कप या (आधा किलो चीनी+1 कप पानी), केसर 10-15 धागे, चांदी वर्क जरूरत के अनुसार, पिस्ता कटे हुए 8-10, दूध 2-3 बड़े चम्मच, जलेबी बनाने के लिए कोन
विधि
- केसर को दूध में भिगोकर रख दें.
- इसके बाद काजू को धीमी आंच पर कड़ाही रखकर हल्का-सा भून लें और ठंडा होने पर पीस लें.
- काजू पाउडर में कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर आटा जैसा गूंद लें.
- अब आटे को 7-8 बराबर लोइयों में बांट लें.
- एक लोई लेकर हथेलियों के सहारे लंबाई में बेल लें. फिर इसे जलेबी की तरह गोल-गोल रोल की तरह कर लें. (जिस तरह से चकली बनाई जाती है.)
- अपने हिसाब से जलेबी का साइज बना लें.
- इस तरीके से सभी लोइयों को लंबा बेलकर मोड़ते हुए गोल जलेबियां बना लें.
- सभी जलेबियों को एक प्लेट पर रखें और ऊपर से कटे हुए पिस्ते व चांदी का वर्क लगाकर सजा लें.
- काजू जलेबी तैयार है. खुद खाइए और सबको खिलाइए.
अब दूसरी विधि से जानिए जलेबी बनाना
- केसर को दूध में भिगोकर रख दें.
- सबसे पहले काजू को मीडियम आंच पर कड़ाही रखकर हल्का सा रोस्ट कर लें.
- ठंडा होने के बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें. ( पीसते वक्त ध्यान रखें कि काजू थोड़ा-थोड़ा पीसें नहीं तो इसका बारीक पाउडर आसानी से नहीं बनेगा)
- एक पैन या उसी कड़ाही में पानी और चीनी डालकर उबलने के लिए मीडियम आंच पर रखें.
- जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें काजू पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं. ध्यान रखें इसमें गांठ नहीं पड़े.
- फिर इसमें केसर और दूध का मिश्रण डाल दें. ध्यान रखें मिश्रण थोड़ा पतला रखना होगा. क्योंकि यह गाढ़ा हो जाएगा तो जलेबी बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है.
- कोन में मिश्रण भर लें. फिर प्लेट पर इसे दबाते हुए इससे जलेबी बना लें. आप चाहें तो 3-4 अलग-अलग कोन में मिश्रण भर सकते हैं. इससे काम आसान हो जाएगा और जलेबी जल्दी बन जाएंगी. (शुरू में जलेबियां गीली लगेंगी, पर कुछ देर के बाद ठोस हो जाएंगी)
- ठोस होने के बाद जलेबियों पर चांदी का वर्क और पिस्ता छिड़ककर गार्निश कर दें.
- काजू की जलेबियां तैयार हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे काजू 700 ग्राम, कंडेंस्ड मिल्क 1 कप या (आधा किलो चीनी+1 कप पानी), केसर 10-15 धागे, चांदी वर्क जरूरत के अनुसार, पिस्ता कटे हुए 8-10, दूध 2-3 बड़े चम्मच, जलेबी बनाने के लिए कोन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काजू 700 ग्राम, कंडेंस्ड मिल्क 1 कप या (आधा किलो चीनी+1 कप पानी), केसर 10-15 धागे, चांदी वर्क जरूरत के अनुसार, पिस्ता कटे हुए 8-10, दूध 2-3 बड़े चम्मच, जलेबी बनाने के लिए कोन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी बनाने के लिए काजू 700 ग्राम, कंडेंस्ड मिल्क 1 कप या (आधा किलो चीनी+1 कप पानी), केसर 10-15 धागे, चांदी वर्क जरूरत के अनुसार, पिस्ता कटे हुए 8-10, दूध 2-3 बड़े चम्मच, जलेबी बनाने के लिए कोन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
काजू कतली तो बनाई होगी, जानिए काजू जलेबी की रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT