शकरकंद का हलवा

शकरकंद का हलवा

आपने गाजर , बेसन, सूजी, आटे सबका हलवा खाया होगा पर क्या आपको पता है शकरकंद का हलवा भी बनाया जाता है. यह व्रत में खूब खाया जाता है. अगर आपने अभी तक नहीं खाया है यह हलवा तो आज ही घर पर बनाए इसे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 मध्यम आकार के शकरकंद
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 3 बड़े चम्मच घी, आधा कप चीनी, छोटी इलायची का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कतरे हुए बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच कतरे हुए पिस्ता

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें. फिर छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब एक नॉन स्टिक कड़ाही में घी डालकर गरम कर लें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें.
- जब मिश्रण घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालें और इस सूखने तक भूनें.
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें और गैस बंद कर दें.
- अब बादाम से सजाकर गर्मागर्म हलवा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (28 ratings)
4.3 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शकरकंद का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 मध्यम आकार के शकरकंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes