बादाम केसर खीर

बादाम केसर खीर

बच्चों और बड़ों को आज स्वीट डिश में कुछ स्पेशल खिलाने का मूड है तो डेजर्ट में बनाएं बादाम की खीर. वनीला आइसक्रीम के साथ इस खीर जायका बढ़ जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधा कप बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी, डेढ़ कप दूध, ढाई बड़ा चम्मच चीनी, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  • 4-5 केसर, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक कटोरी में बादाम डालें और इस पर उबलता हुए पानी डालकर 5-6 मिनट तक रखें.
- इसके पानी छानकर ठंडे पानी से धो लें.
- अब बादाम का छिलका निकाल लें. अगर फिर आसानी से बादाम नहीं छिल रहे हैं तो गर्म और ठंडे पानी वाली प्रक्रिया दोहरा लें.
- जार में छीली हुई बादाम और एक चौथाई कप पानी डालकर मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
- अब एक नॉनस्टिक कड़ाही को आंच पर रखें और इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें.
- जैसे ही घी पिघलने लगे तो इसमें बादाम का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाएं. इसमें तकरीबन 7-8 मिनट लगेंगे.
- अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाकर आंच तेज कर दें.
- जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें. फिर इसमें केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालें.
- इसे लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
- ठंडा होने के बाद इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें.
- तय समय के बाद खीर सर्व करें.
नोट-
- बादाम की खीर जैसे-जैसे ठंडी होती जाएगी इसमें गाढ़ापन आता जाता है.
- अगर गाढ़ी खीर पसंद नहीं है तो दूध की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (50 ratings)
3.9 avg from 50 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बादाम केसर खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप बादाम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes