जानिए आम का रसगुल्ला बनाने की विधि

जानिए आम का रसगुल्ला बनाने की विधि

आम का रसगुल्ला बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होता है. यह कोलकाता में बहुत पसंद किया जाता है. इसे आम की प्यूरी से बनाया जाता है. आप भी सीखिए आम का रसगुल्ला बनाना...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 4 कप दूध
  • 3/4 कप पके आम का गूदा
  • 2-3 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 4 कप पानी
  • 2 कप चीनी, इलाइची पाउडर

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 8 - 10
- एक कड़ाही में 1 लीटर दूध और आम का गूदा मिलाकर मीडियम आंच पर उबालने के लिए रखें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें नींबू का रस डालें. (रसगुल्ला किसका? ओडिशा का या पश्चिम बंगाल का )
-
जब तक दूध अच्छी तरह से फट न जाए इसे लागातार चलाते रहें.
- दूध फटने बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे सूती कपड़े छानकर मट्ठा का पानी निकाल लें.
- छानने के लिए, कपड़े को किनारों से कस कर पकड़ लें. और 2-3 बार छान लें. छानने के बाद छेने को 2 बार पानी से धो लें. ऐसा करने से छेने से नींबू की खटास निकल जाएगी. (रसगुल्ला)
-
छेने को 30 मिनट तक लटकाकर रखें.
- तय समय बाद इसे प्लेट पर निकाल लें और 10 मिनट तक अच्छी गूंदें. यह चेक कर लें कि यह दबाने पर फट न रहा हो.
- अब मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां लेकर हथेलियों से गोलाकार दें. (रसगुल्ला चाट)
-
अब कड़ाही में 4 कप पानी डालकर तेज आंच में गर्म करें. अब 2 कप चीनी और केसर मिलाकर धीमी आंच पर उबालते रहें.
- जब बढ़िया चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें छेने के बॉल डालकर ढक दें और 5 मिनट तक उबालें. (छेना की रबड़ी )
- तय समय ढक्कन हटाकर इसे आराम-आराम से चलाएं. आप पाएंगे रसगुल्ले अपने आकार से दोगुना हो चुके होंगे.
- अब इसे फिर से ढककर 5-7 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें.
- तय समय बाद रसगुल्लों को एक कटोरी में निकालें और ऊपर से चाशनी डाल दें.
- सर्व करने से पहले 3-4 घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें और ठंडा ही सर्व करें.

Photo- cookclickndevour.com
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (9 ratings)
4 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए आम का रसगुल्ला बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes