ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 100 ग्राम दही
- 400 ग्राम दूध
- 1 चौथाई चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच भुना जीरा
- 1 बड़ा चम्मच लाल चटनी
- 1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
- 1 चौथाई चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटी हुई, फीकी सेंव, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 कटोरी काजू, बादाम
- 2 कप चीनी, आवश्यकतानुसार पानी
- 4-5 चाट पापड़ी
- 1 चम्मच चाट मसाला
विधि
- एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें. दूध के उबलने पर इसमें नींबू का रस रस डालें.
- कुछ देर तक उबालने पर दूध फट जाएगा और इससे छेना बन जाएगा.
- आंच बंद कर दें. इस छेने को ठंडे पानी से धोकर मलमल के कपड़े में बांधें और 20-25 मिनट के लिए लटका दें.
- इसके बाद तैयार छेने को हल्के हाथों से मसलकर छोटी-छोटी लोइयां लेते जाएं. इनके बीच में काजू, बादाम डालकर मनचाहे आकार के रसगुल्ले बना लें.
- एक कड़ाही में 3 कप पानी और चीनी डालकर गर्म होने के लिए तेज आंच में रखें. इससे एक तार की चाशनी बना लें.
- आंच बंद कर चाशनी को ठंडा कर लें.
- इसके बाद तैयार रसगुल्लों को 5-6 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें.
- अब एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह फेंट लें.
- एक प्लेट में रसगुल्ले निकाल लें फिर इन पर आवश्यकतानुसार सेंधा नमक, दही, भुना जीरा, चाट मसाला, पापड़ी, चटनी, काली मिर्च, धनिया पत्ती और फीकी सेंव डालकर सर्व करें.
नोटः
- आप चाहें तो बाजार से भी रसगुल्ले लाकर रसगुल्ला चाट बना सकते हैं.
- चाट में मसाले की मात्रा आप अपने हिसाब से रखें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रसगुल्ला चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
रसगुल्ला चाट बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम दही तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
रसगुल्ला चाट बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह रसगुल्ला चाट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
रसगुल्ला चाट बनाने के लिए 100 ग्राम दही के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, रसगुल्ला चाट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
रसगुल्ला चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
रसगुल्ला चाट एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT