आम-रवा का हलवा
मीठे में सर्व करें आम के ट्विस्ट के साथ बना ये खास हलवा. यहां जानें आम-रवा का हलवा बनाने का तरीका, जो बहुत ही आसान है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक कप रवा (सूजी), एक आम, पका हुआ
- 10 से 15 काजू, कटे
- 8 से 10 किशमिश, आधी बड़ी चम्मच चिरौंजी, एक चुटकी केसर, एक छोटी चम्मच इलायची, पिसी, एक कप दूध
- स्वादानुसार चीनी
- 2 बड़े चम्मच घी या तेल
- 1.5 कप पानी
विधि
- अब भारी तले की कड़ाही में घी या तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
- कड़ाही में रवा (सूजी) डालकर चलाएं और सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर भूनें.
- इसके बाद कड़ाही में काजू, चिरौंजी और किशमिश डालकर 1 से 2 मिनट भूनें.
- साथ ही अलग बर्तन में पानी डालकर दूसरी तरफ गैस पर गर्म करें.
- फिर गर्म पानी को रवा में डालकर चलाएं और अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद कड़ाही में दूध और चीनी डालकर चलाएं.
- रवा मिश्रण में पानी और दूध पूरी तरह सोखने तक इसे लगातर चलाते रहें.
- इसके बाद मिश्रण में आम का पल्प डालकर मिक्स करें और चलाते रहें.
- फिर हलवे में इलायची और केसर डालकर मिलाएं.
- अब कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और हलवा 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही से ढक्कन हटाकर हलवा चलाएं.
- तैयार है आम-रवा का हलवा. इसे काजू और किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आम-रवा का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप रवा (सूजी), एक आम, पका हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आम-रवा का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप रवा (सूजी), एक आम, पका हुआ तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आम-रवा का हलवा बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आम-रवा का हलवा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आम-रवा का हलवा बनाने के लिए एक कप रवा (सूजी), एक आम, पका हुआ के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आम-रवा का हलवा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आम-रवा का हलवा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आम-रवा का हलवा एक लोकप्रिय डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT