सेवईं का हलवा

सेवईं का हलवा

रोज-रोज सेवइयां खा-खा कर आप उब गए हैं तो इससे बनने वाला हलवा ट्राई कीजिए. सेवईं का हलवा बनाना इतना आसान है कि कोई भी इसे बना सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप सेवईं
  • 3 छोटा चम्मच घी
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 4-5 इलायची का पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कटे हुए काजू
  • 1 छोटा चम्मच कटे हुए बादाम
  • 1 छोटा चम्मच किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच कटे हुए पिस्ता

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर धीमी आंच में गर्म होने के लिए रखें.
- घी के गर्म होने के बाद इसमें सेवई डालें और चलाते हुए भूरा होने तक भून लें. (आम केसरिया हलवा)
- इसे एक प्लेट पर निकाल कर रख लें. (हलवा बन जाए ठोस तो)
- अब इसी कड़ाही में एक चम्मच और घी डालें. फिर इसमें इलायची, दूध और चीनी डाल दें.
(गर्मियां आने से पहले सीखें तरबूज का हलवा बनाना)
- जब दूध में एक उबाल आ जाए तो इसमें भुनी हुई सेवई डालकर अच्छी मिक्स कर लें. (व्रत का हलवा)
- 10-15 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं. या फिरी दूध सूखने तक इसे पकाएं.
- जब दूध सूख जाए तो आंच बंद कर दें. (क्या कभी चखा है दही के हलवे का स्वाद)
- तैयार सेवई के हलवे को गर्मागर्म सर्व करें और मजे से खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (7 ratings)
4.1 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेवईं का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सेवईं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes