लंच या डिनर में बनाएं दही आलू पराठा, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

लंच या डिनर में बनाएं दही आलू पराठा, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

आपने आलू के पराठे तो कई बार खाएं होंगे, लेकिन शायद ही कभी दही आलू के पराठे का स्वाद लिया हो. तो चलिए फिर हमारी इस रेसिपी के साथ आप बनाएं दही आलू पराठा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप दही
  • 2 उबले आलू
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून आमचूर पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, दही, नमक और घी डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंदकर 10-15 मिनट अलग रख दें.
- इस बीच एक बर्तन में उबले आलू, हरी मिर्च, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें.
- तय समय के बाद आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर मसल लें.
- आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां तोड़ लें.
- एक लोई लेकर इसमें थोड़ा सा पलथन लपेटकर रोटी जितना बेल लें.
- फिर इसके उपर तेल फैलाएं और थओड़ा आटा छिड़क दें.
- अब रोटी को एक किनारे से फोल्ड करना शुरू करें और पूरी रोटी फोल्ड कर लें.
- अब दोनों किनारों को खींचकर लंबा करें फिर जलेबी की तरह रोल कर लें.
- रोल की हुई रोटी को चपटा कर इसमें एक चम्मच मिश्रण भरकर लोई को पैक कर दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर तवा रखें.
- पैक की हुई लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- गरम तवे पर पराठा डाल दें और तेल लगाकर दोनों तरफ से करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार है दही-आलू पराठा. इसे दही या अचार के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं दही आलू पराठा, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes