बथुआ का पराठा

बथुआ का पराठा

इन सर्दियों में अगर आपने अभी तक नहीं बनाएं हैं बथुए के पराठे तो देर किस बात की? आज ही ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं और खाएं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप बथुए के पत्ते, एक बड़ा कप पानी
  • 1 आलू
  • 3 कप आटा, आधी छोटी चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच तेल, तेल तलने करने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बथुए को अच्छे से धोकर काट लें. (मल्टी ग्रेन मसाला रोटी)
- धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें बथुए के पत्ते और आलू को डालें और ढ़क्कर उबालें.
- जब पत्ते सॅाफ्ट हो जाएं तब आंच बंद कर दें. (मुगलई पराठा)
 - अब एक बॅाउल में आटा लें और इसमें अजवाइन, जीरा पाउडर, हींग और नमक मिलाएं. (मूंग दाल का पराठा)
 - बॅायल पत्तों को छानकर आटे में मिक्स करें और साथ ही उबला आलू और हरी मिर्च भी मिला लें. (चना दाल का भरवां पराठा)
 - आटा अच्छे से गूंद लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें. (बथुए और आलू में पानी होने की वजह से आपको अलग से और पानी डालने की जरूरत नहीं हैं.) (गोभी-आलू का पराठा)
 - तय समय के बाद आटे की लोइयां बना लें.
- लोई से एक रोटी या पराठा बेल लें.
 - अब मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इसपर पराठा डालकर सेंक लें. (मालाबार पराठा)
- एक साइड से सिक जाएं तो इस पर तेल लगाकर पलटा दें और इसके बाद दूसरे साइड भी तेल लगाकर पराठा सेंक लें .
- इस तरह बाकी की लोइयों के भी पराठे बना लें.
- बथुआ का पराठा तैयार है. सर्व करें पसंदीदा अचार या दही के साथ.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (35 ratings)
3.7 avg from 35 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बथुआ का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप बथुए के पत्ते, एक बड़ा कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes