ये है हरे मटर का मसालेदार पराठा बनाने का तरीका

ये है हरे मटर का मसालेदार पराठा बनाने का तरीका

हरे मटर की सब्जी तो आपने कई बार बनाई, खाई और खिलाई ही होगी. यकीन मानिए इसका पराठा बनाना भी बहुत आसान है और खाने में भी बेहद लजीज लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप हरा मटर, तीन कप गेंहू का आटा, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
भरावन बनाने के लिए:
- सबसे पहले एक बर्तन में मटर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
- अगली सुबह मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी डालकर मटर को एक सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- प्याज के हल्का भुनते ही नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- मटर को कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मैश कर लें.
- ऊपर से धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर दें.

पराठा बनाने के लिए:
- एक परात में आटे में घी और नमक डालकर गरम पानी से आटा गूंद लें.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें गोलाकार में बेल लें.
- रोटी के बीचों-बीच भरावन रखें. अब एक और रोटी बनाकर भरावन के ऊपर रखकर रोटी को चारों तरफ से बंद कर दें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही रोटी डालकर दोनों तरफ से सेंके.
- अब थोड़ा- थोड़ा कर तेल डालते हुए दोनों तरफ से पराठा सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है हरे मटर का मसालेदार पराठा. चटनी या अचार के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (8 ratings)
4 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है हरे मटर का मसालेदार पराठा बनाने का तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप हरा मटर, तीन कप गेंहू का आटा, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes