मिनटों में बनाइए कच्चे आम की लाजवाब मीठी चटनी

मिनटों में बनाइए कच्चे आम की लाजवाब मीठी चटनी

च्चा आम यानी कैरी से बनी हर एक चीज जैसे चटनी, अचार आदि सभी को पसंद आती है. इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इनका खटटा-मीठा स्वाद सभी के दिल को छू जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कैरी/कच्चा आम, एक छोटा चम्मच राई, दो सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर नमक, एक चौथाई कप चीनी, दो छोटा चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले दोनों आमों को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकडों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई डालें.
- राई के चटकते ही सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
- लाल मिर्च के भुनते ही आम और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- चीनी डालकर चलाएं, फिर पानी डालें और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है कच्चे आम की मीठी चटनी.

नोट:
- अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो थोड़ी और चीनी भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में बनाइए कच्चे आम की लाजवाब मीठी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कैरी/कच्चा आम, एक छोटा चम्मच राई, दो सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर नमक, एक चौथाई कप चीनी, दो छोटा चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes