• X

    पुदीना-तिल की चटनी

    खाने के साथ अगर चटनी हो तो खाने का स्‍वाद बढ़ जाता है. पुदीने-तिल की चटनी खाने का मजा गर्मियों में खूब मिलता है. ये झटपट बनने वाली चटनी है.

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    • समय : 5 से 15 मिनट
    • मील टाइप : वेज

    आवश्यक सामग्री

      50 ग्राम तिल
      100 ग्राम ताजा धनिया
      100 ग्राम ताजा पुदीना
      1 छोटा चम्मच जीरा
      8 लहसुन की कलियां
      3 हरी मिर्च
      1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
      50 ग्राम दही
      स्वादानुसार नमक

    विधि

    - सभी सामग्री को मिक्‍सी में अच्छी तरह पीस लें.
    - तिल पुदीने की चटनी तैयार है. कटोरी में निकालने के बाद ऊपर से तिल भी छ‍िड़क सकते हैं.
    - इस चटनी को आप पराठे, रोटी, पकोड़ा, समोसा के साथ सर्व कर सकते हैं.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    177


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 38
Average 10
Poor 1

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए