Christmas 2019: सॉफ्ट और टेस्टी केक बनाने के कमाल के टिप्स

Christmas 2019: सॉफ्ट और टेस्टी केक बनाने के कमाल के टिप्स

केक खाना जितना अच्छा लगता है उतना ही इसे बनाना मुश्किल. कई लोग तो इस वजह से केक नहीं बनाते क्योंकि केक या तो बहुत ज्यादा हार्ड हो जाता है या फिर बीच में कच्चा रह जाता है. ऐसे लोगों के लिए हम बता रहे ह

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- केक का मिक्चर बनाने से पहले सारा सामान तैयार रखें.

- बेकिंग टीन को भी मैदा और घी लगाकर तैयार रखें.

- फलों को साफ करके और काटने के बाद ही केक को फेंटना चालू करें. केक के बैटर को एक ही दिशा में फेंटना चाहिए. तभी यह सही तरह से फूलता है.

- बेकिंग टिन को 3/4 ऊंचाई तक ही भरें. भरने के बाद टेबल पर रखकर उसे थपथपा लें.

- हल्के स्पंजी केक को एग बीटर से फेंटें.

- बैटर के लिए फ्रिज में रखे सख्त मक्खन का ही प्रयोग करें.

- केक को फेंटते वक्त हाथ एक ही दिशा में चलाएं.

- अगर केक का बैटर/मिश्रण गाढ़ा हो गया है तो पानी की जगह इसमें दूध का इस्तेमाल करने से स्वाद अच्छा आएगा.

- केक बनाते वक्त सामग्री के माप का खास ध्यान रखें. कम-ज्यादा मात्रा होने से इसके स्वाद पर असर फर्क पड़ सकता है.

- केक के घोल को फेंटते हुए खास ध्यान देने की जरूरत होती है. ब्लेंडर से अच्छी तरह फेंटे. या चम्मच से एक ही दिशा में फेंटें.

- अगर केक में अंडे का इस्तेमाल कर रहें हैं तो उन्हें फ्रिज से निकालकर कुछ देर पहले बाहर रख लें. ताकि यह अच्छी तरह से झाग बनाएं.

- ज्यादा पुराना बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल न करें. इससे केक फूलता नहीं है.

- केक को जितने टेंपरेचर पर बेक करना है, ओवन को उतने ही तापमान पर 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें.

- केक में ड्राई फ्रूट्स डालना चाहते हैं तो इन पर हल्का सा मैदा छिड़क लें. इससे ये बर्तन की तली में नहीं बैठेंगे.

- केक तैयार हुआ है या नहीं यह देखने के लिए बार-बार माइक्रोवेव या ओवन न खोलें. ऐसा करने से केक सही से नहीं पकेगा.

- पकने के बाद केक को कुछ देर ठंडा होने दें. पंखे की हवा के नीचे रखकर इसे ठंडा न करें. इससे यह सख्त हो सकता है.

- अगर कूकर में केक बना रहे हैं तो ढक्कन को सीटी दिलाने के तरीके से बंद न करें.

- केक को फ्रेश रखने के लिए कटी साइड पर साबुत ब्रेड लगाकर रख दें.

- अगर क्रीम वाला केक बना रहे हैं रहे हैं तो क्रीम को अच्छी तरह फेंटकर ही इसके ऊपर लगाएं.

- प्लम केक बनाने के लिए रम में ड्राईफ्रूट कुछ दिन पहले डालकर रख दें. इससे केक का स्वाद बढ़िया आता है.

- कूकर में केक बनाने के लिए कूकर की सीटी और रबड़ निकाल लें. इसके बाद केक को पकाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (5 ratings)
5 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Christmas 2019: सॉफ्ट और टेस्टी केक बनाने के कमाल के टिप्स एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे Christmas 2019: सॉफ्ट और टेस्टी केक बनाने के कमाल के टिप्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes