घर में बनाएं चटकारे वाला बुकनू

घर में बनाएं चटकारे वाला बुकनू

बुकनू मसाले का स्वाद उत्तर प्रदेश में बहुत पसंद किया जाता है. इसे पूरी, पराठे या स्नैक्स का टेस्ट बढ़ाने के लिए जरूर आजमाएं. यह बाजार में तो मिलता ही पर इसे घर में भी आसानी से बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप अमचूर
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच जीरा
  • 1/8 चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच बड़ी इलायची के बीज
  • स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच तेल

🍳 सुझाव

Time 15 से 30 मिनट
- पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, इलायची के बीज और हींग डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- जब तेल से इलायची की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब इसे ठंडा करके इसमें अमचूर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- इसके बाद अमचूर के मिक्सचर को ग्राइंडर में डालकर पाउडर जितना बारीक पीसें.
- तैयार है चटपटा बुकनू मसाला. इसे एयर टाइट डिब्बे में डालकर रखें और जब चाहें पूरी या पराठे के साथ इसका स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (64 ratings)
4.2 avg from 64 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में बनाएं चटकारे वाला बुकनू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप अमचूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes