इस तरीके से बना सकते हैं टेस्टी दही बड़े और भल्ले

इस तरीके से बना सकते हैं टेस्टी दही बड़े और भल्ले

आप घर पर दही बड़े बनाते हैं पर यह हमेशा सॉफ्ट और टेस्टी नहीं बनते हैं तो ऐसे में ये टिप्स आपके बड़े काम आएंगे. अगर इन तरीकों को अपनाकर आप दही बड़े या दही भल्ले बनाएंगे तो स्वाद भी लाजवाब मिलेगा...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- दही बड़े की पीठी या बैटर में थोड़ा-सा दही मिला देने से बड़े नरम बनते हैं और तेल भी कम सोखते हैं.
- दही-बड़े बनाते समय अगर दही में एक चम्मच चीनी डाल देंगे तो इनका स्वाद बढ़ जाएगा.
- दही-बड़े की पीठी में अगर 1-2 उबले आलू मसल दें तो यह मुलायम और स्वादिस्ट बनेंगे. (जानें कैसे खाएं मलाई)
- उड़द व मूंग दाल की मात्रा बराबर डालने से बड़े टेस्टी बनते हैं. (ऐसे सॉफ्ट बनेंगे राम लड्डू)
- दही-बड़े को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चुटकी बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं.
(जानें कब न खाएं दही)
- मूंग व उड़द डाल के दही बड़े बनाते समय एक बड़ा चम्मच मैदा डालकर घोल फेंटे तो बड़े गोल और सफेद बनेंगे.
(कूकर में बनाएं बाटी
)
- दही-बड़े हाथ व गीले कपड़े पर न बनाकर पॉलीथिन पर घी या तेल लगाकर बनाएं व बड़े उस पर फैला देंगे तो इनकी सॉफ्टनेस बरकरार रहेगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (900 ratings)
4.1 avg from 900 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरीके से बना सकते हैं टेस्टी दही बड़े और भल्ले एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे इस तरीके से बना सकते हैं टेस्टी दही बड़े और भल्ले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes