अष्‍टमी : महागौरी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी विशेष कृपा

अष्‍टमी : महागौरी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी विशेष कृपा

आज अष्‍टमी के दिन देवी दुर्गा के आंठवे स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है, उनका वंदन किया जाता है. इस दिन देवी को नारियल का भोग लगाया जाता है. नारियल का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.

ADVERTISEMENT

🍳 विधि

आज अष्‍टमी के दिन देवी दुर्गा के आंठवे स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है, उनका वंदन किया जाता है. इस दिन देवी को नारियल का भोग लगाया जाता है. नारियल का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.

महागौरी की पूजा करने के बाद पूरी, हलवा और काला चना एकसाथ 9 कन्याओं को खिलाया जाता है. इसे कन्या पूजन कहते हैं. पहले कन्याओं की पूजा कर फिर उन्हें खिलाना शुभ माना जाता है. इन्हें नौ देवी का रूप मानकर इनका स्वागत किया जाता है. इनकी पूजा से संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

जानिए व्रत के दिन किस तरह से बनाएं नारियल की बर्फी:

सामग्री:
चीनी 200 ग्राम
खोया या मावा 200 ग्राम
नारियल 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ

नारियल की बर्फी बनाने की विधि:
- मीडियम आंच में एक पैन में आधा गिलास पानी और चीनी डालकर दो तार की चाशनी बना लें. - अब इसमें खोया या मावा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- इसके बाद तैयार मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर कडछी से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स करें.
- एक थाली में हल्‍का-सा घी लगाकर मिश्रण को फैलाएं.
- जब यह हल्की सी जम जाए तब तैयार बर्फी को अपनी पसंद के टुकड़ों में काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- नारियल की स्‍वादिष्‍ट बर्फी प्रसाद के लिए तैयार है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अष्‍टमी : महागौरी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी विशेष कृपा एक लोकप्रिय व्रत-त्‍योहार रेसिपी है, जिसे अष्‍टमी : महागौरी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी विशेष कृपा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes