व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि
आलू बड़े या वड़े का स्वाद काफी मजेदार लगता है. वैसे ये तो नमक, मिर्च और मसाले वाले होते हैं, लेकिन अगर व्रत के दौरान भी खाने के लिए बनाना हो तो कुट्टू के आटे के वड़े बनाए जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप कुट्टू का आटा
- 4 उबले आलू, जरूरत के हिसाब से तेल
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1/2 टीस्पून सौंफ
- 2 हरी मिर्च, बारीक काट लें
- 7-8 करी पत्ता
- 1/2 टीस्पू काली मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून सेंधा नमक
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- स्वादानुसार शक्कर
- 2 चम्मच घी
विधि
- इसमें मिर्च, सौंफ, जीरा, करी पत्ते डालकर 1-2 मिनट तक घी में भून लें.
- इसके बाद इसमें आलू को मैश करके डाल दें.
- अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें काली मिर्च, नींबू का रस और थोड़ी-सी शक्कर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- आलू बड़े का भरावन तैयार है. इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें.
- भरावन को दूसरे बर्तन में निकाल लें. कड़ाही को साफ कर लें.
- साफ कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर रख दें. जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक घोल तैयार कर लें.
- इसके लिए बर्तन में कुट्टू का आटा और थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें.
- फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और बढ़िया घोल तैयार कर लें. घोल न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए.
- अब आलू वाले मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- एक लोई लेकर इसे घोल में डुबोएं फिर तेल में छोड़ते जाएं. एक बार में 2-3 आलू बड़े ही तेल में डालें. ज्यादा डालेंगे तो ये एक-दूसरे से चिपक जाएंगे.
- आलू बड़ों को बढ़िया तरीके से तलकर निकाल लीजिए.
- इसी तरीके से बाकी लोइयों के आलू बड़े तल लें.
- तैयार व्रत वाले फलाहारी आलू बड़ों को फलाहारी चटनी के साथ खाएं-खिलाएं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कुट्टू का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप कुट्टू का आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि बनाने के लिए 1 कप कुट्टू का आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
व्रत वाले आलू बड़े बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT