होली पर जरूर बनाइए कांजी वड़े

होली पर जरूर बनाइए कांजी वड़े

होली पर कई तरह के नमकीन और मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इन्हीं पकवानों में से एक है कांजी वड़े. यूपी और राजस्थान में कांजी बहुत लोकप्रिय है. इसे होली के चार-पांच दिन पहले ही बना लेना चाहिए तभी इनका स्वाद

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बड़े बनाने की सामग्री:
  • 3/4 कप मूंग दाल
  • 1 कप तेल
  • 4-5 कप पानी
  • 1 छोटा चम्‍मच नमक, कांजी के लिए:
  • 1/2 बड़ा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 1/2 बड़ा चम्‍मच पिसी राई
  • 1/2 बड़ा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1/2 बड़ा चम्‍मच नमक
  • 1/2 बड़ा चम्‍मच हींग
  • 8 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- मूंगदाल को अच्‍छी तरह से धोकर 3 कप पानी में 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- जब दाल भीग जाए तो उसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें. दाल के पेस्‍ट को अच्‍छी तरह से फेंट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथ से या फिर चम्‍मच से पेस्ट को बड़े आकार में तेल में डालते जाएं और इन्‍हें अच्‍छी तरह से तल लें.
- बड़ों को निकालकर नैपकिन या टिशू पेपर पर रखते जाएं ताकि इनका एक्‍सट्रा तेल निकल जाए.
- अब एक बर्तन में गरम पानी लें और उसमें 1 छोटा चम्‍मच नमक डालकर मिलाएं.
- तैयार बड़ों को इस पानी में डाल दें. जब बड़े अच्‍छी तरह भीग जाएं तो इन्‍हें निकालकर हल्‍के हाथों से दबाकर इनका पानी निकाल दें.
- पानी से निकाले गए बड़ों को अलग रख दें और अब कांजी तैयार करें.
- एक बॉउल या कटोरे में हल्‍दी, मिर्च, पिसी राई, हींग और नमक डालें और उसमें 1/2 कप पानी डालकर सारे मसालों को पानी में मिला लें.
- अब इस पेस्‍ट में लगभग 7 कप पानी मिलांए.
- पानी से निकाले गए बड़ों को इस चटपटे पानी में मिला दें और ढककर किसी गरम स्‍थान में रख दें.
- कांजी खट्टी होने में 4-5 दिन लेती है इसलिए इसे होली के पहले ही बना लें.
- जब कांजी तैयार हो जाए तो घर आने वाले मेहमानों को बड़े सर्व करें.

नोट:
- कांजी तैयार होने के बाद आप इसे फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खा सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

होली पर जरूर बनाइए कांजी वड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बड़े बनाने की सामग्री: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes