ऐसे बनाइए भगवान शिव का प्रिय प्रसाद ठंडाई

ऐसे बनाइए भगवान शिव का प्रिय प्रसाद ठंडाई

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक गिलास दूध
  • 4 गिलास पानी, भांग की 7-8 ताजा पत्तियां
  • 8-10 बादाम की गिरी, एक बड़ा चम्मच खरबूज के सूखे बीज (बिना छिलके वाले), आधा बड़ा चम्मच खसखस, आधा बड़ा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च, आधा कप सूखी या ताजा गुलाब पत्तियां
  • 2 कप चीनी

🍳 विधि

Servings 2 - 4
- एक गिलास पानी में चीनी डालकर घुलने के लिए रख दें.
- इसके बाद एक दूसरे बर्तन में एक गिलास पानी, बादाम, भांग की पत्तियां, खरबूज के बीज, काली मिर्च, सौंफ, खसखस और गुलाब की पत्तियां डालकर 2 घंटे के लिए रखें. अगर भांग की पत्तियां नहीं मिलती हैं तो आप मार्केट से इसकी गोलियां ला सकते हैं.
- अब दूसरे गिलास वाली सामग्री पानी के साथ मिक्सर में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- फिर बाकी 2 गिलास पानी पेस्ट में मिलाकर मलमल, सूती के कपड़े या फिर महीन छन्नी से अच्छी तरह छान लें.
- अब छने हुए मिश्रण में चीनी वाला पानी, दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
- तैयार है भांग वाली ठंडाई.
- इसे भगवान शिव को चढ़ाने के बाद खुद भी पीएं और दूसरों को पिलाएं.

नोट:
- यह ठंडाई बच्चों के लिए नहीं है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (37 ratings)
4.2 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए भगवान शिव का प्रिय प्रसाद ठंडाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक गिलास दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes