• X

    पंजाब की धरती से जुड़े अरुण जेटली का ऐसा था खान पान

    कहा जाता है खाना-पीना तो पंजाबियों की शान है और हमारे देश के पूर्व वित्त मंत्री और BJP के प्रमुख नेता भी पजाब से ही जुड़े थे और पंजाबी खाना खाने के बहुत ही शौकीन थे.

    विधि

    कहा जाता है खाना-पीना तो पंजाबियों की शान है और हमारे देश के पूर्व वित्त मंत्री और BJP के प्रमुख नेता भी पंजाब से ही जुड़े थे और पंजाबी खाना खाने के बहुत ही शौकीन थे. वैसे तो जेटली ने अपना पूरा जीवन दिल्ली में बिताया, लेकिन जन्म से और संस्कृति से पंजाबी होने के कारण वह कहते थे 'चंगा खाना ते चंगा पान' मतलब अच्छा खाना चाहिए और अच्छा कपड़ा पहनना चाहिए. अमृतसरी भोजन जेटली का हमेशा से ही पंसदीदा रहा. इसलिए जब भी वह खाना खाते थे तब उनकी मेज पर अमृतसरी भोजन रहता था, जिसमें चना के साथ तंदूरी कुल्चा उन्हें बेहद पंसद था. जेटली कभी-कभी अमृतसर से खाना मंगवाकर भी खाते थे. जेटली ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया- 'दही के साथ परोसा गया स्टफ्ड पराठा, सर्दियों की दोपहर में एक उत्तम भोजन है, अगर मैं अपना पसंदीदा भोजन चुनता हूं, तो अमृतसरी कुल्चा ही है.', वह आमतौर पर दिल्ली के मोती महल तंदूरी चिकन खाने जाते थे. उन्हें यहां का चिकन काफी पंसद था. वे अपने पार्टी के सहयोगियों के साथ छोले- भटूरा के लिए क्वॉलिटी रेस्तरां भी जाते थे. जेटली काम करने से कभी पीछे नहीं हटे चाहे फिर उनका वित्त मंत्री का कार्यकाल हो या फिर यूपीए सरकार में राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद हो. वह हमेशा से एक अच्छे नेता के रूप में साबित हुए. उनका हफ्ते में एक बार विदेशी दौरा होने की वजह से वहां का खाना पीना उन्हें सूट नहीं करता था यही कारण है कि वो विदेश में भी भारतीय खाना खाना पसंद करते थे. ऐसा ही एक किस्सा सुनने में आता है, बात उस समय की है जब जेटली अपने परिवार के साथ वैंकूवर से लंदन की यात्रा करने गए तो रात के खाने के नाम से ही वे बुरी तरह से डर गए कि ब्रिटिश एयरवेज पर कैसा खाना मिलेगा. इतना ही नहीं जब अरुण जेटली पूर्व वित्त मंत्री थे तब उन्होंने अपने एक भाषण में कहा था कि 'खाद्य प्रसंस्करण भविष्य में भारत के प्रमुख उद्योगों में से एक होने जा रहा है, और एक उद्यमी को उद्योग के दृष्टिकोण से सोचना चाहिए.अरुण जेटली को बेहतर वक्ता और कुशल नेतृत्वकर्ता नेता के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा.
    पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है. अरुण जेटली लंबे समय से एम्स में भर्ती थे. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसके बाद शनिवार को अरुण जेटली ने 66 साल की उम्र में दम तोड़ दिया.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    2


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 1
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए