एक महिला के मां बनने के बाद ही असली जिम्मेदारी शुरू होती है. खासकर तो
शिशु को जब ब्रेस्टफीडिंग कराने की सलाह दी जाती है तो खान-पान का काफी
ख्याल रखा जाता है. इसीलिए तो डॉक्टर्स भी ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली
महिलाओं को खाने की कई सारी सलाह देते हैं, लेकिन यह कोई नहीं बताता कि
क्या नहीं खाना चाहिए. जबकि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस चीज का पूरी तरह से
ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि अगर आप कुछ भी गलत चीजें खा लेंगी तो इसका असर
आपके बच्चे पर भी हो सकता है.
विधि
एक महिला के मां बनने के बाद ही असली जिम्मेदारी शुरू होती है. खासकर तो शिशु को जब ब्रेस्टफीडिंग कराने की सलाह दी जाती है तो खान-पान का काफी ख्याल रखा जाता है. इसीलिए तो डॉक्टर्स भी ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को खाने की कई सारी सलाह देते हैं, लेकिन यह कोई नहीं बताता कि क्या नहीं खाना चाहिए. जबकि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस चीज का पूरी तरह से ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि अगर आप कुछ भी गलत चीजें खा लेंगी तो इसका असर आपके बच्चे पर भी हो सकता है.
कैफीन
कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए स्तनपान के दौरान महिला को कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. इसका बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
खट्टे फल
स्तनपान के दौरान खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू आदि नहीं खाने चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन C ज्यादा मात्रा में होता है. इससे बच्चे का पेट खराब हो सकता है.
इन सब्जियों का न करें सेवन
दूध पिलाने वालो माओं को पत्तागोभी और मटर की सब्जी नहीं खानी चाहिए. इससे बच्चे के पेट में दर्द, गैस, और कब्ज़ जैसी समस्या हो सकती है. खास करके कच्चे मटर खाने से बच्चे को कब्ज होता है.
एल्कोहल
अगर आप एल्कोहल (वाइन, व्हिस्की) की शौकीन हैं. बच्चा होने के सालभर तक बिल्कुल भी न पीएं. एल्कोहल से बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
मछली न खाएं
मछली भी इस समय नहीं खानी चाहिए. क्योंकि इसमें अमोनिया होता है जो शिशु के लिए जहर के समान हो सकता है. मीट भी नहीं खाना चाहिए, लेकिन आप खाना चाहती हैं तो फैटलेस मीट का सेवन करें.
ऐसी चीजें जिन्हें खाने से बच्चे रहेंगे एकदम फिट
जिन आहारों से एलर्जी हो
अपको उन चीजों को खाने से बचना चाहिए जिसे खाने से बच्चे को एलर्जी होने की संभावना रहती है.
मसालेदार
मिर्च, खीरा, दालचीनी और काली मिर्च न खाएं. इन्हें खाने से आपको गैस की परेशानी हो सकती है. जो आपको होकर बच्चे के पेट में दर्द की वजह बन सकते हैं.
अगर चाहते हैं बच्चा टॉप करे तो ऐसे रखें उसकी डाइट का ख्याल
Photo- Getty images