• X

    सफर में निकलने से पहले करें इन चीजों का सेवन, सफर रहेगा मजेदार

    लंबी छुट्टियों पर हर कोई पूरे परिवार के साथ कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बनाता है. पर कई लोगों को सफर के दौरान उल्टी, जी मचलने की, सर घूमने की शिकायत रहती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सफर में निकले से पहले किन चीजों का सेवन हो सकता है फायदेमंद. 

    विधि

    लंबी छुट्टियों पर हर कोई पूरे परिवार के साथ कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बनाता ही है. गर्मियों की छुट्टी यानी समर वेकेशन पर तो हिल स्टेशन जाने का ही प्लान बनाया जाता है. पर कई लोगों को सफर के दौरान उल्टी, जी मचलने की, सर घूमने की शिकायत रहती है और ऐसा होने पर सफर का मजा फीका पड़ जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सफर में निकले से पहले किन चीजों का सेवन आपके लिए हो सकता है फायदेमंद.  

    जीरा
    जीरा अक्सर सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है. मगर यह आपको सफर में भी मदद करेगा. सफर में निकलने से पहले एक चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर पानी में डालकर पिएं. इसके सेवन से सफर में उल्टी की समस्या दूर रहेगी. इसे आप यात्रा के दौरान भी ले सकते हैं.


    काली मिर्च
    सफर में जाने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकीभर काली मिर्च डाल कर पिएं. ये सफर के दौरान होने वाली थकान को भी कम करेगा.

    नींबू पानी
    गर्मियों में अगर सबसे अच्छी कोई चीज है तो वह है नींबू पानी. सफर में निकलने से पहले नींबू पानी पी लें. इससे उल्टी की शिकायत को दूर होगी. अगर आपको सफर के दौरान भी उल्टी जैसा महसूस होता है तो जरा सा नींबू चाट भी सकते हैं. एक दो बार नींबू पानी पी लेना भी अच्छा रहेगा. 


    सौंफ
    सौंफ खाना अच्छे हाजमे के लिए बहुत जरूरी होता है. सफर में निकलने से पहले सौंफ खाकर निकलें .इससे आपको उल्टी और जी मचलने की शिकायत में फायदा मिलेगा. साथ ही उल्टी या चक्कर में भी मुंह में सौंफ रख धीरे -धीरे चबाते रहने से फायदा मिलता है.

    अदरक वाली चाय
    सफर में एनर्जी बरकरार रखने के लिए चाय बेहद जरूरी होती है. अदरक की चाय का सेवन जरूर करें. इससे आपको उल्टियां नहीं होंगी.

                                                                                                                                                                                                                                                                                                    
    पुदीना
    सफर के दौरान अगर आपको उल्टी जैसा लगे तो आप पुदीने की पत्ती भी चबा सकते हैं

    एप्पल विनेगर
    सफर में निकलने से पहले एप्पल विनेगर के पानी से गरारे कर लें. एक गिलास पानी में एप्पल विनेगर डालकर इससे गरारे करना आपको जी घबराने की समस्या से बचाएगा.

    इन सब के अलावा सफर या यात्रा के दौरान घर से ज्यादा खा-पीकर न निकलें, मुंह में लौंग डालकर चूसते रहना भी अच्छा होता है.

    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    1


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 0
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए