• X

    मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

    कोई भी त्योहार, पार्टी या फंक्शन क्यों न हो, मिठाई तो हर जगह होती ही है. हर अच्छे काम पर मिठाई खाना शुभ माना जाता है. यह एक तरह से खुशी सेलिब्रेट करने का तरीका है. ये तो आप जानते ही हैं कि आजकल बाजार में मिलने वाली अमूमन हर मिठाई पर ही चांदी का वर्क लगा रहता है. पर क्या आप जानते हैं कि चांदी का यह वर्क आपकी तबीयत भी बिगाड़ सकता है.

    विधि

    कोई भी त्योहार, पार्टी या फंक्शन क्यों न हो, मिठाई तो हर जगह होती ही है. हर अच्छे काम पर मिठाई खाना शुभ माना जाता है. यह एक तरह से खुशी सेलिब्रेट करने का तरीका है.

    ये तो आप जानते ही हैं कि आजकल बाजार में मिलने वाली अमूमन हर मिठाई पर ही चांदी का वर्क लगा रहता है. पर क्या आप जानते हैं कि चांदी का यह वर्क आपकी तबीयत भी बिगाड़ सकता है.

    बता दें कि आजकल बाजार में चांदी के असली वर्क की जगह एल्युमिनियम के वर्क का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके सेवन से पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं. इतना ही नहीं बल्कि नकली वर्क दिमाग पर भी असर डालता है.

    आइए जानते हैं कैसे करें असली और नकली वर्क की पहचान:

    - जब भी आप मिठाई खाएं तो ऊपर लगे चांदी के वर्क को पोंछने की कोशिश करें. अगर यह उंगलियों पर चिपक जाए तो समझें कि इसमें एल्यूमीनियम की मिलावट है, क्योंकि चांदी का असली वर्क कभी नहीं चिपकेगा.

    - दूसरा तरीका यह है कि चांदी के वर्क को निकालकर इसे गरम करें. अगर यह असली होगा तो चिपककर गोला सा बन जाएगा. और नकली होने पर यह काला होने लगेगा.  

    - तीसरा तरीका यह है कि आप चांदी के वर्क को हथेलियों के बीच रगड़ें. अगर यह असली होगा तो रगड़ने पर यह गायब हो जाएगा, वहीं एल्यूमीनियम से बना वर्क छोटे गोले जैसा बन जाएगा.  
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    1


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 1
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए