• X

    International Tea Day: ये हैं चाय पीने के फायदे

    विधि

    International Tea Day को लेकर अगर आप भी कंफ्यूजन में हैं कि यह आज यानी 15 दिसंबर को है या यह 21 मई को मनाया जाता है तो जानिए यह कि भारत में आज भी कुछ स्तर पर 15 दिसंबर को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस. हालांकि, भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित कर रखा है.

    अगर आपको लगता है कि चाय सिर्फ एनर्जी पाने के लिए, सिरदर्द दूर करने के लिए या सर्दी जुकाम में ही पी जाती है तो आप गलत हैं. चाय पीने के कई सारे फायदे हैं जो शायद ही आप जानते होंगे. तो आइए आज के इस खास दिन हम आपको बताते हैं चाय पीने के क्या हैं फायदे:

    - चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं जिससे शरीर में फुर्ती का अहसास होता है.
    - इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम सही रखता है और कई बीमारियों से बचाता है.  
    - चाय में मौजूद अमीनो-एसिड दिमाग को ज्यादा अलर्ट और शांत रखता है.
    - चाय में एंटीजेन होते हैं जो एंटी-बैक्टीरियल क्षमता प्रदान करते हैं.
    - चाय बुढ़ापे की रफ्तार को भी कम करती है और शरीर को उम्र के साथ होने वाले नुकसान से बचाती है.
    - चाय में मौजूद फ्लोराइड हड्डियों को मजबूत करता है और दांतों में कीड़ा लगने से भी रोकता है.
    - इतना ही नहीं बल्कि कई रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि चाय कैंसर, हाई कॉलेस्ट्रॉल, एलर्जी, लिवर और दिल की बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 1
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए