• X

    कौन है वो लड़का, जो AAP के दफ्तर के सामने फ्री में दे रहा चाय

    इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) दफ्तर के बाहर एक युवक मुफ्त की चाय लोगों को पिला रहा है और हर कोई उनकी बनाई हुई चाय का लुफ्त उठा रहा है. ऐसे में जानना दिलचस्प होगा कि आखिर ये युवक हैं कौन और क्यों मुफ्त की चाय पिला रहा है? 

    विधि

    इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) दफ्तर के बाहर एक युवक मुफ्त की चाय लोगों को पिला रहा है और हर कोई उनकी बनाई हुई चाय का लुफ्त उठा रहा. ऐसे में जानना दिलचस्प होगा कि आखिर ये युवक है कौन और क्यों मुफ्त की चाय पिला रहा है?

    इस युवक का नाम प्रफुल्ल बिल्लोर है और अहमदाबाद के रहने वाले हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रफुल्ल MBA की डिग्री ले चुके हैं और टी - स्टॉल चलाते हैं. खास बात ये है ये टी- स्टॉल 'MBA Chaiwala' के नाम से हैं. उनके टी स्टॉल पर तरह-तरह की चाय मिलती है.

    क्यों दे रहे हैं फ्री में चाय
    प्रफुल्ल का कहना है कि वो आम आदमी पार्टी के काम-काज से खुश होकर अहमदाबाद से दिल्ली आए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने स्टॉल में एक बैनर भी लगा रखा है, जिसमें शिक्षा वाली चाय, स्वास्थ्य वाली चाय, स्पेशल चाय और विकास वाली चाय लिखा हुआ है. प्रफुल्ल कहते हैं कि वो किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन जो अच्छा काम करता है, उसकी तारीफ करना नहीं भूलते हैं. इसके अलावा, उनका मानना है कि चाय के जरिए बड़े-बड़े बदलाव किए जा सकते हैं.

    वेलेंटाइन डे स्पेशल
    प्रफुल्ल टी स्टॉल पर अलग-अलग तरीके से चाय बेचते हैं. इतना ही नहीं, उनका कहना है कि वेलेंटाइन पर 'Free chai for single' के नाम से चाय पिलाएंगे. अहमदाबाद में प्रफुल्ल के कैफे में मैगी, ब्रेड बटर फ्रेंच फ्राइज और कई पकवान परोसे जाते हैं.

     

    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 0
Poor 1

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए