ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 200 ग्राम पालक
- 1/4 कप बारीक कटी प्याज
- 2-3 बारीक कटी लहसुन की कलियां
- 1 टेबलस्पून बेसन
- 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 तेज पत्ता
- 2 कप पानी
- 1 टेबलस्पून बटर
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, टॉपिंग के लिए क्रीम, सॉस पैन/बर्तन, ब्लेंडर
विधि
- पालक एक जालीदार बर्तन में रख दें जिससे इनका पानी निथर जाए.
- इसके बाद एक बर्तन में बटर डालकर गर्म करें.
- बटर में तेज पत्ता डालकर 2-3 सेंकंड तक भूनें. फिर इसमें लहसुन डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद पैन में प्याज डालकर गलने तक भूने. फिर इसमें पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- पालक में बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. उबाल आने पर आंच धीमी करके 3-4 मिनट तक पकाएं.
- जब पालक का पानी सूखने लगे तो इसमें जीरा डालकर मिला लें.
- आंच बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो तेजपत्ता निकालकर इसे ब्लेंडर जार में डाल दें.
- पालक को एकदम बारीक पीस लें. इसमें स्वादानुसार काली मिर्च और नमक मिला लें.
- अगर सूप ज्यादा गाढ़ा तो इसमें एक चौथाई कप गुनगुना पानी मिलाकर ब्लेंडर चला लें.
- सर्विंग बाउल में सूप डालें, क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
- आप चाहें तो सूप में चीज भी कद्दूकस कर डाल सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पालक का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पालक का सूप बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पालक तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पालक का सूप बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पालक का सूप रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पालक का सूप बनाने के लिए 200 ग्राम पालक के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पालक का सूप को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पालक का सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पालक का सूप एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT