• X

    ऐसे बनाएं चाय काढ़ा

    अक्सर सर्दी-जुकाम होने पर आप यह चाय बनाकर पी सकते हैं. इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है साथ ही सर्दी-जुकाम ठीक करने में भी मदद मिलती है.

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
    • समय : 5 से 15 मिनट

    आवश्यक सामग्री

      2 कप दूध
      1 कप पानी
      1 इलायची
      1 लौंग
      2 काली मिर्च
      1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
      2 तुलसी के पत्ते
      1/4 टीस्पून अजवायन
      1 टीस्पून चाय पत्ती
      2 टीस्पून चीनी

    विधि

    - सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
    - पानी में एक उबाल आने पर तुलसी के पत्ते, इलायची, अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवायन और चाय पत्ती डालकर 2 मिनट तक उबाल लें.
    - इसके बाद दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
    - तय समय बाद गैस बंद कर चाय को कप में छान लें.
    - तैयार है काढ़ा चाय. इसे बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    10


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 2
Poor 2

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए