तवसली

तवसली

तवसली गोवा में बनने वाला खीरे का एगलेस केक है जिसे बेक कर नहीं बल्कि स्टीम कर बनाया जाता है. आमतौर पर इसे पके यानि पीले खीरे से बनाया जाता है पर आप इसे फ्रेश खीरे से भी बना सकते हैं. पकवानगली में जाने

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप रवा (भुना हुआ)
  • 2 कप गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 3 छोटे चम्मच बारीक कटे काजू (चाहें तो), आधा छोटा चम्मच नारियल का तेल (पैन को चिकना करने के लिए)
  • 3-4 कप पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- तवसली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रवा, खीरा (रस समेत), नारियल, काजू और गुड़ को एकसाथ मिक्स कर लें.
- इलायची पाउडर और जीरा पाउडर भी मिलाएं और बैटर को अच्छे से फेंटें. (महाराष्ट्र की रतलाच्या घर्या)
- धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी डालें. (काजू मोती पुलाव)
- अब एक पैन लें और इसे नारियल के तेल से चिकना कर इसमें बैटर डालें. (झारखंड का धुस्का)
- पैन को प्रेशर कूकर में रखकर ढक्कन बंद कर दें. ध्यान रहे कि सीटी जरूर निकाल दें.
- 30 से 40 मिनट तक भाप में पकाएं. (गुजराती मोहनथाल)
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तवसली तैयार है. ठंडा कर सर्व करें.

Photo- honestcooking.com

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.3 (4 ratings)
2.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तवसली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप रवा (भुना हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes