बस 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी ये आलू प्याज की भुजिया
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

बस 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी ये आलू प्याज की भुजिया

आलू किसी भी तरह से क्यों न बना हो, सबको बहुत पसंद आता ही है और यही अगर आलू प्याज की भुजिया हो और गर्मागर्म पराठे तो कहने की क्या.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो आलू (पतले लंबे कटे हुए), एक बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल, एक बड़ा चम्मच पानी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले तेज आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही आलू , प्याज और हरी मिर्च डालकर कड़छी से एक मिनट तक चलाएं.
- 1 मिनट बाद हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर फिर से 1 से 2 मिनट तक चलाएं.
- जैसे ही आलू प्याज हल्का सा चिपकने लगे तब आंच धीमी कर दें और बस नाम मात्र का पानी डालकर ढककर रख दें.
- 5 मिनट बाद ढककन हटाकर एक बार चला लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू प्याज की भुजिया. पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (30 ratings)
3.8 avg from 30 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बस 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी ये आलू प्याज की भुजिया एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे दो आलू (पतले लंबे कटे हुए), एक बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल, एक बड़ा चम्मच पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes