ऐसे बनाइए बंगाल की फेमस डिश आलू सरसों

ऐसे बनाइए बंगाल की फेमस डिश आलू सरसों

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है. ये एक ऐसी सब्जी है जिसे एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई तरीकों से बनाया जाता है. इन्हीं में से एक है बंगाली स्टाइल में आलू सरसों की ये सब्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पांच आलू (उबले और कटे हुए), दो छोटा चम्मच सरसों दाना (पिसा हुआ), एक छोटा चम्मच पोस्तो (पिसा हुआ), दो हरी मिर्च (लंबी कटी हुईं), आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही आलू और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं.
- आलू के हल्का भुनते सरसों और पोस्तो का पेस्ट डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी भी डाल दें. (ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न डाल जाए.)
- लगभग 3 से 4 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू सरसों. चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बंगाल की फेमस डिश आलू सरसों एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पांच आलू (उबले और कटे हुए), दो छोटा चम्मच सरसों दाना (पिसा हुआ), एक छोटा चम्मच पोस्तो (पिसा हुआ), दो हरी मिर्च (लंबी कटी हुईं), आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes