झटपट बनाइए और खिलाइए जीरा मटर पुलाव, बनाना है आसान

झटपट बनाइए और खिलाइए जीरा मटर पुलाव, बनाना है आसान

अचानक से कभी कुछ बनाने का मन नहीं है और कुछ हल्का-फुल्का सा ही खाना चाहते हैं तो चावल से फटाफट बना लीजिए जीरा मटर पुलाव. यह बनाने में बहुत ही आसान है और झटपट बन भी जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ा चम्मच घी, एक छोटा चम्मच जीरा, दो तेजपत्ता
  • 4-5 लौंग (पिसा हुआ), एक बड़ी कटोरी चावल, आधी छोटी कटोरी मटर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में प्रेशर कूकर में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही चावल और मटर डालकर कड़छी से चलाते हुए जीरे के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब पानी और फिर नमक डालें.
- लौंग को पीसकर डालें और कूकर का ढक्कन बंदकर दो सीटी में पका लें.
- तैयार है जीरा मटर पुलाव. दही, पापड़ और अचार के साथ खाएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (8 ratings)
4.5 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

झटपट बनाइए और खिलाइए जीरा मटर पुलाव, बनाना है आसान एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ा चम्मच घी, एक छोटा चम्मच जीरा, दो तेजपत्ता और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes