ये है आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने का सही तरीका

ये है आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने का सही तरीका

घर में दिन या रात के खाने के लिए कुछ झटपट बनाना है तो आलू सोयाबीन की सब्जी सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें आलू और सोयाबीन को पहले तो उबाला जाता है और फिर कड़ाही में प्याज-टमाटर और मसालों को भूनकर इसमें आल

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप सोयाबीन, चार आलू, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, चार बड़ा चम्मच तेल, दो टमाटर बारीक कटे हुए, एक बड़ा चम्म धनियापत्ती, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक कप पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गुनगुना उबाल लें और फिर इसमें सोयबीन डालकर 8 से 10 मिनट तक छोड़ दें.
- दूसरी तरफ एक बर्तन में आलू उबाल लें.
- आलू उबलने के बाद आलू को छीलकर दो या चार टुकड़ों में काट लें.
- तय समय के बाद सोयाबीन को भी छानकर एक प्लेट में रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- जब तेल गरम हो जाए तो जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
- जीरा चटकते ही इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज को अच्छे से भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद इमसें धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- तय समय के बाद कड़ाही में नमक डालें और चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भून लें.
- जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो आलू और सोयाबीन डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें.
- इसे 3 मिनट तक पकाएं फिर एक कप पानी डाल दें.
- पानी डालने के बाद इसे 7 से 8 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें, धनियापत्ती और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें.
- तैयार है आलू सोयाबीन की सब्जी इसे एक कटोरी में निकालकर रोटी के साथ गर्मागरम खाएं ओर दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (240 ratings)
3.8 avg from 240 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने का सही तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप सोयाबीन, चार आलू, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, चार बड़ा चम्मच तेल, दो टमाटर बारीक कटे हुए, एक बड़ा चम्म धनियापत्ती, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes