अब बैंगन में लाइए चटपटा स्वाद, बनाइए बैंगन मसाला

अब बैंगन में लाइए चटपटा स्वाद, बनाइए बैंगन मसाला

मसाला बैंगन बनाने के लिए बैंगन में चीरा लगाया जाता है और फिर सभी मसालों को मिलाकर बैंगन के अंदर भरा जाता है. बैंगन को तेल में तलकर फिर से ग्रेवी के साथ पकाया जाता है. हालांकि इसे बनाने की प्रोसेस भरवा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • छोटे आकार के 6 बैंगन, दो प्याज (कटे हुए), करी पत्ते 7-8, दो टमाटर (कटे हुए), एक हरी मिर्च (कटी हुई), एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, तीन बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच पंच फोरन मसाला, दो सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग, आधा कप पानी, दो बड़े चम्मच कटी हुई धनियापत्ती , एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बैंगन को धोकर एक सूती कपड़े या किचन पेपर से पोछ लें.
- इसके बाद चाकू से बैंगन के बीचों-बीच में चीरा लगाएं. (ध्यान रखें बैंगन का ऊपरी हिस्सा यानी डंठल जुड़ा होना चाहिए.
- अब बैंगन के अंदर भरने के लिए एक बाउल में मिक्स मसाला तैयार करें.
- मिक्स मसाला के लिए नमक, चाट मसाल, गरम मसाला, अमचूर, धनिया, हल्दी, जीरा, सौंफ और लाल मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से अच्छे से मिला लें.
- अब मिक्स मसालों को दो बराबर हिस्सों बांट लें.
- एक हिस्से के मसाले को चम्मच या हाथ में लेकर बैंगन में भरें. (ध्यान रखें मसाला ज्यादा न भरें, एक बैंगन में आधा चम्मच पर्याप्त है.)
- इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
- तेल गरम होने के बाद कड़ाही में बैंगन डालें.
- बैंगन को अच्छी तरह से तल लें और तलने के बाद एक प्लेट में निकाल लें.
- इसके बाद कड़ाही में बचे हुए तेल में हींग, पंचफोरन मसाला और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने तक भून लें.
- चटकने के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज के सुनहरा होने के बाद टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- जब प्याज-टमाटर अच्छे से गल जाए तो बचे हुए मिक्स मसाले को कड़ाही में डालकर अच्छे से मिला लें.
- मसालों को चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूनें.
- मसालों को भूनने के बाद इसमें पानी डाल लें और 3 से 4 उबाल आने तक पकाएं.
- इसके बाद बैंगन डालकर 5 से 7 मिनट ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद करें और धनियापत्ती डालकर अच्छे से मिला लें.
- तैयार है बैंगन मसाला. इसे एक कटोरी में निकालकर रोटी के साथ गर्मागरम सर्व करें और खुद भी खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (16 ratings)
4.1 avg from 16 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब बैंगन में लाइए चटपटा स्वाद, बनाइए बैंगन मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे छोटे आकार के 6 बैंगन, दो प्याज (कटे हुए), करी पत्ते 7-8, दो टमाटर (कटे हुए), एक हरी मिर्च (कटी हुई), एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, तीन बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच पंच फोरन मसाला, दो सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग, आधा कप पानी, दो बड़े चम्मच कटी हुई धनियापत्ती , एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes