लंच में बनाइए दही आलू की सब्जी, स्वाद में लगती है जबरदस्त

लंच में बनाइए दही आलू की सब्जी, स्वाद में लगती है जबरदस्त

अगर दही और आलू को एकसाथ मिक्स कर दिया जाए यानी दही आलू की सब्जी बनाई जाए तो यह चावल और रोटी दोनों के साथ ही बहुत बढ़िया लगती है. उत्तरी भारत में इसे बहुत चाव से खाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ा चम्मच घी, एक तेजपत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, दो हरी मिर्च (बीच से कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार, एक कटोरी दही, दो आलू (उबले हुए), नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही तेजपत्ता और जीरा डालकर भूने.
- जीरे के भुनते ही अदरक और हरी मिर्च डालें.
- दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पानी डालकर पेस्ट बना लें और पैन में डालें.
- कड़छी से चलाते हुए मसाले के पेस्ट को अच्छे से भूनें.
- जैसे ही पेस्ट भुन जाए और तेल छोड़ने लगे, पानी डालें और अच्छे से चला लें.
- अब दही डालकर मिक्स करें और फिर आलू और नमक डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गरम मसाला, कसूरी मेथी और धनिया पत्ती डालकर एक बार चला लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है दही आलू. गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो छोटे-छोटे साबुत आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाइए दही आलू की सब्जी, स्वाद में लगती है जबरदस्त एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ा चम्मच घी, एक तेजपत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, दो हरी मिर्च (बीच से कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार, एक कटोरी दही, दो आलू (उबले हुए), नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes