आलू टोट्स

आलू टोट्स

आलू टोट्स बच्चों को खूब पसंद आने वाला स्नैक्स है और इसे बनाना भी बस मिनटों का काम है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 आलू
  • 4 चममच कॉर्न फ्लोर
  • 3 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू टोट्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें. (कच्चे आलू का इंस्टैंट पराठा)
- पानी के हल्का गर्म होते ही इसमें आलू के टुकड़े डालकर उबाल लें.
- आलू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर इसे एक प्लेट में छानकर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें. (आलू के बरूले)
- आलू के ठंडा होने के बाद ही इसमें कॉर्न फ्लोर, चिली फ्लेक्स, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. (आलू बड़े)
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (न फेंके आलू का छिलका, होंगे ये फायदे)
- तेल के गर्म होते ही आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाते हुए पैन में डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
- आलू टोट्स तैयार है. अपनी मनचाही चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Photo- eblogline.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (49 ratings)
3.6 avg from 49 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू टोट्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes