कच्चे आलू का इंस्टैंट पराठा

कच्चे आलू का इंस्टैंट पराठा

आलू के पराठे खाने में किसे नहीं पसंद आते? पर आज इसे बनाएं एक नए अंदाज में. जानें क्या है ये अलग बेहतरीन अंदाज.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप गेंहू का आटा
  • 3 कच्चे आलू (कद्दूकस किए हुए)
  • 2 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार, तेल सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- इंस्टेंट आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे में नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से गूंद लें.
- कद्दूकस किए हुए आलू में नमक मिलाकर इसे एक छन्नी में रख दें जिससे कि आलू का पानी पूरी तरह से निकल जाए. छन्नी के नीचे एक कटोरी भी रख दें. (मल्टी ग्रेन पराठा)
- आलू का पानी पूरी तरह से निकल जाने के बाद भी इसे हथेलियों के बीच दबाकर एक बार अच्छे से निचोड़ लें. (बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे)
- अब कद्दूकस किए हुए आलू में प्याज और सारे मसाले अच्छे से मिक्स करें. (मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा)
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इनकी छोटी रोटियां बेल लें.
- रोटियों के बीचों-बीच कच्चे आलू का मिश्रण भरें और फिर पोटली बनाते हुए इसे दोबारा बेल लें. (ओट्स का हेल्दी पराठा)
- मीडियम आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
- तवे के गर्म होते ही रोटी डालकर इसे एक साइड से सेंक लें. एक साइड से सिकते ही इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंके और फिर हल्का-हल्का तेल लगाते हुए दोनों साइड से सेंक लें. (बेसन का पराठा)
- तैयार है इंस्टैंट आलू पराठा. इसे अपनी मनचाही चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

नोट:
- कच्चे आलू की वजह से इसे सिकने में थोड़ा समय लगता है.

फोटो: www.youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (41 ratings)
3.9 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कच्चे आलू का इंस्टैंट पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप गेंहू का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes