डिब्बा रोटी

डिब्बा रोटी

डिब्बा रोटी आंध्रप्रदेश में बनाई जाने वाली एक खास डिश है जिसे लोग आमतौर पर ब्रेकफॉस्ट या शाम के स्नैक्स में खाना पसंद करते हैं. इसे मिनापा (Minapa) रोटी  के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप उड़द दाल
  • 2 कप सूजी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- डिब्बा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद दाल को ब्लेंडर में महीन पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. (कर्नाटक की अक्की रोटी)
- पिसी हुई दाल में सूजी, जीरा और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं और करीब आधे घंटे के लिए रख दें. (बनाएं आंध्रप्रदेश की यह खास मिठाई)
- अब मीडियम आंच में एक गहरे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (बच्चों को दीजिए यमी चीज पराठा का स्वाद)
- तेल के गर्म होते ही कड़ाही में पेस्ट डालें और ढक दें. ध्यान रखें कि पेस्ट को 2 इंच मोटे कर फैलाएं.
- 2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर रोटी को पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें और आंच बंद कर दें. (जरूर चखें आंध्रप्रदेश की यह चटनी)
- डिब्बा रोटी तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी या अचार के साथ इसका लुत्फ उठाएं.

नोट:
- आप चाहें तो पेस्ट में अपनी मनचाही सब्जी भी मिला सकते हैं.

फोटो: www.sandyathome.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (115 ratings)
4.1 avg from 115 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डिब्बा रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes