जरूर चखें आंध्रप्रदेश की यह चटनी

जरूर चखें आंध्रप्रदेश की यह चटनी

आपने अब तक पत्तागोभी की सब्जी, इसका रायता तो कई बार बनाया ही होगा. जानें कैसे बनाई जाए इसकी लजीज चटनी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधा पत्तागोभी बारीक कटा हुआ
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, इमली का गूदा स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच बड़ी राई
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल, चुटकीभर हल्दी
  • 1 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 5-6 करी पत्ते, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार, तेल फ्राई करने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें मेथी दाना, पत्तागोभी, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, थोड़ा सा पानी डालें और ढककर पकाएं. (कुंदरू की चटपटी चटनी)
- जब पत्तागोभी पक जाए तब इसमें इमली का गूदा मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक दोबारा पकाएं. (सेब की चटनी)
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और पत्तागोभी को ठंडा होने के लिए रख दें. (प्याज और पुदीने की चटनी)
- मिश्रण के ठंडा होते ही इसे एक मिक्सर जार में निकाल लें और ब्लेंडर से दरदरा पीस लें. (प्याज-इमली की चटनी)
- अब दोबारा एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (खजूर-किशमिश की चटनी)
- तेल के गर्म होते इसमें राई, चना डाल, उड़द दाल, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर फ्राई करें.
- अब इसमें पत्तागोभी का तैयार पेस्ट डालें और पानी के सूखने तक कड़छी से चलाते हुए चटनी को पकाएं. (नारियल और लाल मिर्च की चटनी)
- पत्तागोभी की चटनी तैयार है. आप इसे रोटी या पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (13 ratings)
4.3 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जरूर चखें आंध्रप्रदेश की यह चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा पत्तागोभी बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes