कुंदरू की चटपटी चटनी

कुंदरू की चटपटी चटनी

कुंदरू को हम कचड़ी के नाम से भी जानते है. आपने कचड़ी यानि कुंदरू की सब्जी तो खाई ही होगी. अब रोटी या चावल के साथ परोसें इसकी चटपटी चटनी ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 50 ग्राम कुंदरू
  • 100 ग्राम लहसुन का पेस्ट, एक चुटकी हल्दी
  • 10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 10 ग्राम धनिया पाउडर
  • 2 ग्राम साबुत जीरा, एक चुटकी हींग, तेल भूनने के लिए, नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए
  • 1 छोटा चम्मच बड़ी राई
  • 1 छोटा चम्मच करी पत्ता
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच मसूर की दाल, कुंदरू के दो स्लाइस

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कुंदरू को धोकर साफ कर लें और दोनों साइड से इसके डंठल काट कर निकाल दें.
- अब 15 मिनट के लिए इन्हें भिगो कर रख दें.
- तय समय के बाद कुंदरू को ब्लेंडर में पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लें. (दही पुदीने की चटनी)
- अब इस तैयार पेस्ट में लहसुन, नमक, लाल मिर्च पाउडर , हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएं.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (टमाटर कि खट्टी-मीठी चटनी)
- तेल में साबुत जीरा डालें और इनके चटकने का इंतजार करें. (नारियल और लहसुन की चटनी)
- जैसे ही जीरा चटकने लगे, पैन में हींग और कुंदरू का पेस्ट डालें और कड़छी से धीरे-धीरे चलाते रहें. (गार्लिक टोमैटो चटनी)
- आवश्यकतानुसार पानी डालें और 4 से 5 मिनट बाद आंच बंद कर दें. (पंजाबी हरी चटनी)
- कुंदरू की चटनी तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (6 ratings)
4.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कुंदरू की चटपटी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 50 ग्राम कुंदरू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes