अचार के मसाले का पराठा

अचार के मसाले का पराठा

अगर अचार खत्म हो गया है और बर्तन में इसका तेल और मसाला ज्यादा मात्रा में बच गया तो इसे फेंकने के बजाय इससे स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं. आप चाहें तो अचार के तेल से पूरी, नमकीन चावल, कटलेट या कोफ्ते बन

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप आटा, पराठा तलने के लिए तेल, एक कप आचार का मसाला, सूखा, एक छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले अचार का तेल छानकर मसाला निकालें और इसे धूप में सुखा लें. फिर इसमें अमचूर पाइउर डालकर मिक्स कर लें.
- सबसे पहले एक परात या बर्तन में आटा और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.पंजाबी आम का अचार
- अब आटे की 8-10 लोइयां बना लें.
- फिर एक लोई लें और इसे हथेलियों से गोला करें फिर इसके बीच में अंगूठे से गहरा गड्ढा कर एक चम्मच अचार का मसाला डालकर पैक कर लें.मिनटों में तैयार होने वाला मिर्च का अचार
- पराठे को पलथन लगाकर बेल लें. (हलके हाथ से पराठे को बेलें. अगर ज्यादा दबाकर बेलेंगे तो यह फट सकता और मसाला बाहर आ सकता है.)
- मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें तेल लगाकर पराठे को दोनों साइड सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे बना लें. इस तरह नहीं खराब होगा अचार
- अचारी पराठे को दही के साथ खाएं और सर्व करें.
नोट-
- अचार के तेल से करेला और भिंडी की भी मजेदार सब्जी बनाई जा सकती हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (26 ratings)
4.1 avg from 26 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अचार के मसाले का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा, पराठा तलने के लिए तेल, एक कप आचार का मसाला, सूखा, एक छोटा चम्मच अजवाइन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes