तवा नान

तवा नान

जब स्पेशल दाल या सब्जी हो तो नान के साथ खाने पर इनका स्वाद दोगुना हो जाता है. बाजार से मंगवाने पर नान ठंडे और कड़े हो जाते हैं, जिससे खाने में मजा नहीं आता. तो घर पर बनाना सीखें नान...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन, आधा कप ताजी दही, नमक स्वादानुसार, आधी छोटी चम्मच बेकिंग सोडा (सोडा-बाइकार्ब), गूंदने के लिए गर्म दूध

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बड़ी परात में मैदा, बेकिंग सोडा और नमक डाल लें.
- मक्खन, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. (आलू चीज पूरी)
- थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और नर्म गूंद लें. मलमल या किसी मुलायम कपड़े को गीला करके आटे को ढक दें. इस आटे को 5-6 घंटे के लिए ऐसे ही रखा रहने दें.
- इसके बाद तैयार आटे को हल्के हाथों से गूंदें और एकसार कर लें. (तवे पर बनाइए बटर गार्लिक नान)
- थोड़ा आटा लेकर छोटे आलू के साइज में गोल आकार दें और फिर जरूरत के हिसाब से सूखा मैदा लेकर इसे तिकोन बेल लें. (तवे पर बनाएं बटर कुलचा)
- गैस पर तवा गर्म करें और बेले हुए नान को इस पर डाल दें. यह हिस्सा तवे पर चिपक जाएगा.
- कुछ देर में ऊपर के हिस्से को उंगली से दबाकर देखें. अगर यह थोड़ा सख्त लगे तो इस पर थोड़ा पानी छिड़कें और तवे को उलट दें.(पनीर कुल्चा)
- आंच धीमी करके इसे अब आग पर सेंकें. इससे जो हिस्सा तवे पर चिपका नहीं है, वह पक जाएगा.
- अब बड़े चम्मच या चाकू की मदद से नान को तवे से उतार लें और थोड़ा मक्खन डालकर गर्मागर्म सर्व करें. (बेक्‍ड पनीर कुल्चा)
- इसी तरह बाकी बचे आटे से और नान तैयार करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1592 ratings)
4.3 avg from 1592 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तवा नान एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes