पाव भाजी की चटोरी हैं सोनम कपूर

पाव भाजी की चटोरी हैं सोनम कपूर

रैम्प पर जलवे बिखेरने वाली फैशन आइकॉन सोनम कपूर इतना फिट रहती हैं. पर क्या आपको पता है सोनम पाव भाजी की चटोरी हैं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी), एक कटी गाजर, आधा कटोरी पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई, आधा कटोरी ताजा बीन्स, बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 80 ग्राम सफेद मक्खन
  • 5 ग्राम कटा अदरक, नमक स्वादानुसार, दो छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 8 कटी हरी मिर्च
  • 5 ग्राम कटा हरा धनिया
  • 150 ग्राम बारीक कटे टमाटर
  • 150 ग्राम ताजा टमाटर प्यूरी, एक छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 250 ग्राम उबाले और मैश किए आलू
  • 1 प्याज गोल कटा हुआ
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 4 नींबू कटे

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सफेद मक्खन को एक बर्तन में पिघलाएं और जीरा डालें, जब यह तड़कने लगे तो कटी अदरक और प्याज डालकर एक मिनट तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्‍का भूरा होने तक भूनें.
- इसके बाद सारी कटी सब्जियां डाल दें.
- 10 मिनट तक भूनें. फिर टोमैटो प्यूरी और कटे टमाटर डालें. 7-8 मिनट तक पकाएं.
- कटे टमाटर नरम पड़ जाने चाहिए. इसमें पाव-भाजी मसाला , नमक डालें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
- हांडी को आंच से उतारकर कटा हरा धनिया डालें.
- मक्खन लगे और ग्रिल किए पाव के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
- साथ में कटा प्याज, नीबू और अमूल मक्खन का टुकड़ा भी रखें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (23 ratings)
4.3 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पाव भाजी की चटोरी हैं सोनम कपूर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी), एक कटी गाजर, आधा कटोरी पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई, आधा कटोरी ताजा बीन्स, बारीक कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes