परवल की चटनी

परवल की चटनी

परवल की सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी, पर क्या कभी सोची है इसकी चटनी बनाने की? क्यों चौंक गए? चौंकिए मत और पढ़िए परवल की चटनी की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • चार परवल, दो छोटा चम्मच सरसों का तेल, दो बड़ी हरी मिर्च (पकौड़े वाली), एक हरी मिर्च छोटी वाली (बारीक कटी हुई), लहसुन की चार कलियां, आधा छोटा चम्मच नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले परवल के बाहरी परत पर तेल लगा लें और इसके बीच में चाकू से एक चीरा लगाएं. (इससे परवल पकाते समय फटेगा नहीं.)
- अब धीमी आंच पर परवल भूनें.
- इसे भूनने के बाद बड़ी मिर्च को भी इसी तरह से धीमी आंच पर भून लें.
- अब भुने हुए परवल को पानी में डालें ताकि इसके छिलके निकालने में आसानी हो. 
- छिलके निकालने के बाद परवल, बड़ी मिर्च, छोटी मिर्च और लहसुन को एकसाथ पीस लें.
- पिसी हुई चटनी में एक छोटा चम्मच सरसों का तेल और नमक डालकर चम्मच से मिला लें.
- तैयार है परवल की चटपटी चटनी. पराठो के साथ सर्व करें.

नोट: परवल भूनते समय चिमटे से पलटते रहें ताकि इसका चारों हिस्सा बराबर पके.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (4 ratings)
2.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

परवल की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार परवल, दो छोटा चम्मच सरसों का तेल, दो बड़ी हरी मिर्च (पकौड़े वाली), एक हरी मिर्च छोटी वाली (बारीक कटी हुई), लहसुन की चार कलियां, आधा छोटा चम्मच नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes