बनाएं प्याज मूंगफली की चटनी, बढ़ाएं खाने का स्वाद

बनाएं प्याज मूंगफली की चटनी, बढ़ाएं खाने का स्वाद

प्याज मूंगफली की चटनी साउथ में खूब बनाई जाती है. यह डोसा, इडली और उत्तपम के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप मूंगफली, एक प्याज, आधा छोटा चम्मच जीरा, करी पत्ता 2-3, तीन छोटा चम्मच चने की फ्राइड दाल (चाहें तो), लहसुन की 2-3 कलियां, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, इमली के गूदे का पेस्ट (चाहें तो)

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें मूंगफली डालकर तल लें.
- मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर इसी पैन में प्याज, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूने और आंच बंद कर दें.
- अब गरम पैन में जीरा और लहसुन डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लें.
- सभी चीजों को ठंडाकर इन्हें एकसाथ पीस ले. जरूरत के अनुसार पानी और नमक मिलाएं.
- चने की फ्राइड दाल और इमली के गूदे का पेस्ट डालकर एक बार और चला लें.
- तैयार है प्याज मूंगफली की चटनी.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (5 ratings)
4.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाएं प्याज मूंगफली की चटनी, बढ़ाएं खाने का स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप मूंगफली, एक प्याज, आधा छोटा चम्मच जीरा, करी पत्ता 2-3, तीन छोटा चम्मच चने की फ्राइड दाल (चाहें तो), लहसुन की 2-3 कलियां, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, इमली के गूदे का पेस्ट (चाहें तो) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes